पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रणनीति पर मंथन के बाद लौटे कौशिक और रामप्रताप

रणनीति पर मंथन के बाद लौटे कौशिक और रामप्रताप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाके प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक और संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह मंगलवार को अंबिकापुर में थे। दोनों ने सर्किट हाउस और पार्टी कार्यालय में पार्टी और संगठन के नेताओं से चर्चा की। बैठक में क्या बात हुई इसे सार्वजनिक तो नहीं किया गया लेकिन जो खबर रही है उसके अनुसार जिला पंचायत और जनपदों में कब्जे को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। जनपदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पदों लिए 13 को जबकि जिला पंचायत के लिए 16 फरवरी को चुनाव होना है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री कौशिक संगठन महामंत्री श्री सिंह ने संगठन और पार्टी नेताओं को जिला और जनपदों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने की जिम्मेदारी दी है। दोनों ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सांसद कमलभान सिंह से बंद कमरे में चर्चा हुई। खबर है कि करीब आधे घंटे की चर्चा में जिला पंचायत के अलावा एक-एक जनपद की समीक्षा की गई। चर्चा के बाद संगठन महामंत्री पार्टी कार्यालय पहंुचे जहां कुछ देर तक रुके। प्रदेशध्यक्ष सर्किट हाउस में ही नेताओं से मेल मुलाकात करते रहे। बातचीत के बाद दोनों मनेंद्रगढ़ रवाना हुए।

स्टेशन पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा पदाधिकारी

भाजपा का दावा, जिला पंचायत में बनाएंगे सरकार

प्रदेशाध्यक्षऔर संगठन महामंत्री के दौरे के बाद भाजपा नेता जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे हैं। पार्टी के जिला महामंत्री अंबिकेश केशरी ने कहा कि भाजपा के पास अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए बहुमत है। पार्टी समर्थित छह सदस्यों के अलावा दोनों निर्दलीय साथ हैं। गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या छह-छह होने से मुकाबला संघर्षपूर्ण हो गया है। सारा दारोमदार दोनों निर्दलीय सदस्यों पर है जिनकी भूमिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने में अहम होगी। दोनों दल इन्हें अपने पक्ष में करने में लगे हुए हैं।

कांग्रेसभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के पद को लेकर आश्वस्त

इधरकांग्रेस भी जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को लेकर आश्वस्त है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने कहा कि सदस्यों की संख्या बराबर है और जिसके साथ निर्दलीय होंगे उसी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष होंगे। निर्दलीय सदस्यों से बातचीत चल रही है और उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि वे कांग्रेस के साथ आएंगे। क्रास वोटिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता।