पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा कार्निवाल का शुभारंभ

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होगा कार्निवाल का शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| तीनदिवसीय मैनपाट कार्निवाल का 13 फरवरी को रंगारंग शुभारंभ होगा। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा कार्निवाल का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद कमलभान सिंह करेंगे। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव, विधायक अमरजीत भगत, चिंतामणि महाराज और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि होंगे। शाम साढ़े 6 कार्निवाल का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

13 फरवरी को ग्लोबल थीम, 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ी थीम और 15 फरवरी को इंडियन थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 फरवरी को हास्य कलाकार श्रीकांत मस्की का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही कोरियन फैन, अफ्रीकन रूम्बा, अरेबियन टरकिस, जैपेनीज डान्स , हिपहाॅप, बबल यूक्रेन और तिब्बती नृत्य के कार्यक्रम होगें। 14 फरवरी को भोजपुरी गायिका आर्या नंदिनी का कार्यक्रम होगा तथा मांझी, सुआ, सम्बलपुरी, करमा और नागपुरिया नृत्य भी होंगे। 15 फरवरी को तन्मय चतुर्वेदी, सारेगामा लिटिल चैम्प का कार्यक्रम होगा तथा लावनी, राजस्थानी, कल्लरी कठपुतली, रोमी क्लासिकल, चंडालिका नृत्य भी होगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

पतंगबाजीएवं रंगोली प्रतियोगिता के लिए आवेदन आमंत्रित: कार्निवालमें 13 फरवरी को पतंगबाजी एवं फैंसी पतंग प्रतियोगिता दोपहर एक कमलेश्वरपुर के हायर सेकेंडरी स्कूल प्रागंण में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी कलेक्टोरेट परिसर स्थित जिला लोक शिक्षा समिति साक्षर भारत सरगुजा, जनशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर पी.जी. काॅलेज के सामने, महिला साड़ी हाउस स्कूल रोड, पतंग स्टोर्स पुराने अभिनव टाकिज महामाया रोड, शंकर ट्रेडर्स देवीगंज रोड नगर निगम काॅम्पलेक्स के सामने, बीकानेर स्वीट्स गुरूद्वारा के सामने एवं विकासखण्ड परियोजना अधिकारी साक्षर भारत मैनपाट से संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्टर ने तैयारियों का जायजा लिया

कलेक्टरश्रीमती ऋतु सैन ने मैनपाट पहुंचकर कार्निवाल की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने स्टेज निर्माण, फूड जोन, स्टाॅल निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, टाॅयलेट व्यवस्था, पेयजल, विद्युत सहित सभी तैयारियों का जायजा लेकर संबंधितों को अतिशिघ्र तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टाइगर प्वाईंट और मेहता प्वाईंट का भी निरीक्षण कर फाॅरेस्ट हट और रेस्ट हाउस साफ-सफाई करने को कहा है।

महोत्सव