विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
मैनपाट | आमगांवमाध्यमिक स्कूल स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों ने अंबिकापुर-मैनपाट सड़क के आस-पास की साफ-सफाई कर लोगों को जागरुक किया।
विद्यार्थियों ने साफ-सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी दी। इसके साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। सफाई अभियान के बाद छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाली।