पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैनपाट कार्निवाल का नाम किया जाए परिवर्तित

मैनपाट कार्निवाल का नाम किया जाए परिवर्तित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैनपाट कार्निवाल का नाम किया जाए परिवर्तित

अंबिकापुर| अभाविपने मैनपाट कार्निवाल के नाम परिवर्तन करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि जिला प्रशासन द्वारा मैनपाट कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्निवाल एक पाश्चात्य नाम होने के कारण अभाविप इसका विरोध करती है। कार्निवाल का नाम परिवर्तित कर मैनपाट महोत्सव किया जाना चाहिए। इसके साथ ही महोत्सव में भारतीय संस्कृति छत्तीसगढ़ लोक कला से संबंधित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला संयोजक निशांत गुप्ता, राहुल केशरवानी, उपेंद्र यादव, वैभव खरे, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

कॉलेजमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

अंबिकापुर| कॉलेजऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में प्राचार्य डॉ. एसपी मिश्रा तथा शीतल इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर साइंस में संचालक जया शर्मा के मार्गदर्शन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कॉलेज में गुलदस्ता सजारो, नोटिस बोर्ड एवं पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन को सफल बनाने में मो. अफरोज अंसारी, जितेंद्र सिंह, विकास रवि, दीपक सिन्हा, रमा सिंह, माधव सेन, बीके पांडेय, रमा सिंह, ज्योति सेन आदि का योगदान रहा।