पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लंबित मांगों को लेकर बिलासपुर में दिया धरना

लंबित मांगों को लेकर बिलासपुर में दिया धरना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| छत्तीसगढ़फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा लंबित मांगों को लेकर रविवार को बिलासपुर के नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल के घर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान 15 दिनों के भीतर लंबित मांगों को पूरा करने की मांाग की गई। मांगें पूरी नहीं होने पर 25 एवं 26 फरवरी को राज्यभर में दो दिन का सामूहिक अवकाश कर दवा सप्लाई बंद कर देने की चेतावनी एसोसिएशन ने दी है। आंदोलन के पूर्व बैठक आयोजित कर बिलासपुर संभाग के संभागीय समिति का गठन किया गया। इसमें युगल किशोर शर्मा को संभागीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उक्त मांगों पर सरकार का ध्यान दिलाने आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।