जनहित के लिए कार्य करें पदाधिकारी
अंबिकापुर| आलइंडिया डेंटिस्ट एसोसिएशन का संभाग स्तरीय सम्मेलन मैनपाट के शैला रिसार्ट में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि सरगुजा सीएमओ डॉ. अशोक जायसवाल थे। अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष डॉ. एनामूल हसन ने की। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
सम्मेलन में संभागीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। द्वितीय सत्र में रायपुर के दंत रोग विशेषज्ञ एवं व्याख्याता डॉ. सौम्या शर्मा ने दंत प्रत्यारोपण तकनीक पर व्याख्यान दिया। वहीं व्याख्याता डॉ. योगेश साहू ने दंत रक्षा तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक उपचार विधि पर प्रकाश डाला। इस दौरान फारर्मास्यूटीकल्स एवं डिलर एसोसिएशन की ओर से दंत चिकित्सा के उपकरणों बचाव से संबंधित अत्याधुनिक उपकरणों की लगाई गई प्रदर्शनी को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। सभा को तिब्बती धर्मगुरु लामा सोरी रिमपोचे एवं आईएमए के सचिव डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चेतना जैन एवं डॉ. महिमा ने किया। इस अवसर पर डॉ. दिग्विजय शशि, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल, डॉ. विजया सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. सत्यम गुप्ता, डॉ. सुमित, डॉ. राधाकृष्णन, डॉ. प्रीति कुमारी, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. विशाल जिमनारी, डॉ. अनूप नैनान, डॉ. एश्वर्य त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।
सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि एवं मौजूद चिकित्सक