पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध ईंट भट्ठों पर प्रतिबंध लगाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अवैध ईंट भट्ठों पर प्रतिबंध लगाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| कुम्हारसमाज विकास समिति ने सूरजपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मध्यप्रदेश के कुम्हारों द्वारा सिलफिली क्षेत्र में संचालित अवैध ईंट भट्ठों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि रीवा के कुम्हारों द्वारा चार-पांच वर्षों से ग्राम पंचायत पंडोनगर, अजबनगर, गणेशपुर, गोपालपुर, जयनगर, कुंजनगर, सतपता, केशवनगर में अवैध तरीके से ईंट भट्ठा संचालित कर बिक्री की जा रही है। यहां के कुम्हारों को अपने परंपरागत व्यवसाय के लिए अनुमति लेनी होती है, जबकि रीवा के कुम्हारों द्वारा ईंट बनाकर बिक्री करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा खुली छूट दी गई है। वहीं ईंट भट्ठा चलाने के लिए ग्राम पंचायत से किसी प्रकार की अनुमति भी नहीं ली गई है। कुम्हार समाज विकास समिति ने कलेक्टर से अवैध भट्ठों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।