- Hindi News
- बतौली के बीएमओ को कलेक्टर ने किया निलंबित
बतौली के बीएमओ को कलेक्टर ने किया निलंबित
बतौली के बीएमओ को कलेक्टर ने किया निलंबित
बतौली| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अनियमितता एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को कलेक्टर द्वारा निलंबित कर दिया गया है। पिछले दिनों कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई का अभाव मिला। इसके साथ ही खिड़की दरवाजे टूटे मिले। अंत: रोगी कक्ष में चिकित्सकीय उपकरण एवं अन्य सामग्री अव्यवस्थित मिली। शाम को अोपीडी का समय होने के बाद भी चिकित्सक एवं कर्मचारी अस्पताल में मौज्ूद नहीं मिले। इसके साथ ही स्वास्थ्य केंद्र भवन के एक हिस्से को बीएमओ द्वारा अपने निजी उपयोग के लिए बनाया रखा गया था। इन सभी अनियमितताओं के मद्देनजर कलेक्टर ने बीएमओ डॉ. विजय सिंह प्रधान को निलंबित कर अंबिकापुर जिला चिकित्सालय में संबद्ध कर दिया है। इनकी जगह पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घुटरापारा के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश राम बेक को बतौली बीएमओ का प्रभार सौंपा गया है।