- Hindi News
- जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य हेतु 20 फरवरी तक मंगाए गए आवेदन
जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य हेतु 20 फरवरी तक मंगाए गए आवेदन
अंबिकापुर | सरगुजाजिले में जिला उपभोक्ता फोरम में सदस्य के एक अनारक्षित पद की पूर्ति की जाएगी। जिला उपभोक्ता फोरम में एक अध्यक्ष होगा जो जिला एवं सत्र न्यायाधीश पद के समकक्ष होगा। इसके अतिरिक्त दो अन्य अशासकीय सदस्य होंगे। इनमें से एक महिला होना आवश्यक है। सदस्य हेतु आवेदक दस्तावेजों के साथ 20 फरवरी तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदक की आयु 35 से कम तथा 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।