- Hindi News
- बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण अब 15 फरवरी को
बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण अब 15 फरवरी को
अंबिकापुर | हाईस्कूल,हायर सेकेण्डरी परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण अब 15 फरवरी को किया जाएगा। डीईओ ने बताया है कि समन्वय संस्था शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रातः 10 बजे से केन्द्राध्यक्ष एवं प्राचार्यो को गोपनीय सामग्री का वितरण किया जाएगा। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की गोपनीय सामग्री अलग-अलग पेटी में रखकर थाने एवं चौकी में रखी जाएगी।