- Hindi News
- ‘आप’ की दिल्ली में जीत पर शहर में भी मना जश्न
‘आप’ की दिल्ली में जीत पर शहर में भी मना जश्न
अंबिकापुर| दिल्लीविधानसभा चुनाव में ‘आप’ की जोरदार जीत पर यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जश्न मनाया। रिंग रोड से रैली शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रैली में जगह-जगह आतिशबाजी की गई।
कार्यकताओं ने कहा कि अभी दिल्ली फतह किए हैं, आने वाले समय में पूरे देश में आप की सरकार होगी। बिहार सहित कई स्टेट में आगे विधानसभा के चुनाव हैं। दिल्ली का परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ महीने के शासन के खिलाफ है। दिल्ली के लोगों ने बता दिया है कि झूठे वादे करने वाले ज्यादा दिन शासन में नहीं रह सकते। भाजपा और कांग्रेस दोनों झूठे वादे करती है। रैली में सीपी सिंह, दिनेश सोनी, इंजोर दास, मुरारी यादव टेकाम सिंह शामिल थे।
कांग्रेस का देश से सूपड़ा साफ, आप दिल्ली तक ही सिमट जाएगी
सरगुजासांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने आप को मौका दिया है। पिछली बार सरकार बनी थी लेकिन जल्दी चली गई जिससे लोगों को उसके कामकाज के बारे में पता नहीं चल पाया था। इस परिणाम से आप को दिल्ली के बाहर तो खुश होने की जरूरत है और ही भाजपा के लिए चिंता की कोई बात है। आप का दिल्ली के बाहर कोई आधार नहीं है और वह वहीं सिमट कर रह जाएगी। इस अप्रत्याशित हार के बाद बावजूद भाजपा मजबूत होगी। कहीं चूक हुई जिससे हार का सामना करना पड़ा है। चिंता कांग्रेस को करनी चाहिए जिसका लगातार सूपड़ा साफ होता जा रहा है। इस हार के बाद भी देश भर में मोदी लहर है।
आने वाले समय में दिल्ली जैसा ही होगा छत्तीसगढ़ में भाजपा का हश्र
छत्तीसगढ़विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीएस सिंहदेव ने दिल्ली चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि परिणाम अप्रत्याशित है। इस तरह के रिजल्ट की दूर-दूर तक कल्पना नहीं थी। आप की जीत से मोदी लहर की हवा निकल गई। कांग्रेस वहां चुनाव में कहीं नहीं थी। मुकाबला आप और भाजपा में था। दिल्ली में भाजपा का जो हश्र हुआ है आने वाले समय में वही छत्तीसगढ़ में होगा। केंद्र में मोदी सरकार की बात करें या फिर छत्तीसगढ़ में रमन सरकार की, दोनों ने लोगों के साथ धोखा किया है। काला धन वापस लाने, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, बेरोजगारों को रोजगार देने का दावा, सब खोखले साबित हुए। कांग्रेस लगातार हार के बावजूद वापसी करेगी। छत्तीसगढ़ में तीसरी पार्टी की फिलहाल संभावना नहीं है। यहां सत्ता से अधिक विपक्ष के रूप में कांग्रेस लोगों के साथ है।
विजय जुलूस