- Hindi News
- स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर
स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत पंचायतों में लगाए जाएंगे शिविर
अंबिकापुर | स्वामीविवेकानन्द युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सामुदायिक विकास एवं सामाजिक कुरीतियों, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा पर्यावरण जागरूकता हेतु सोशल मोबलाइजेशन शिविर का आयोजन सरगुजा जिले के 6 विकासखण्डों अम्बिकापुर, लुण्ड्रा, सीतापुर, मैनपाट, उदयपुर, एवं बतौली के 291 ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। निर्धारित स्थलों में विविध गतिविधियों का आयोजन कर युवाओं एवं महिलाओं को प्रेरित किया जाएगा।