- Hindi News
- लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
अंबिकापुर | करीबएक पखवाड़े पूर्व रायगढ़ रोड में लुचकी घाट के पास एक युवक से कथित रूप से 80 हजार रुपए की लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बताया गया कि धौरपुर थानांतर्गत ग्राम करौली निवासी बबन 27 जनवरी को नई बाइक खरीदने रकम लेकर अंबिकापुर आया था। किन्ही कारणांे से वह बाइक नहीं खरीद पाया। इसके बाद शाम को वह खरसिया चौक पहंुचा। इसी दौरान उसका एक रिश्तेदार बाइक से वहां पहंुचा। युवक ने उसे लुचकी घाट तक छोड़ने को कहा। उसका रिश्तेदार लुचकी घाट के पास छोड़कर वहां चला गया। युवक के मुताबिक इसके कुछ देर बाद चार-पांच नकाबपोश युवक वहां पहंुचे और उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखे 80 हजार रुपए लूट लिए। घटना के बाद युवक वापस अपने गांव लौट गया। वहां जाकर उसने धौरपुर थाने में इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस ने मामला कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण उसे वहां जाने की सलाह दी। कोतवाली में युवक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बीच कोतवाली पुलिस दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिश्तेदारों में आपसी लेनदेन को लेकर विवाद हुआ है और उसे लूट बताया जा रहा है।
रिंगरोड में बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
अंबिकापुर| मंगलवाररात मायापुर रिंगरोड में एक बाइक की टक्कर से पैदल टहल रहे एक अधेड़ को चोटें आई हैं। मायापुर निवासी सत्येंद्र गुप्ता मंगलवार को अपने पुत्र के साथ रिंगरोड में टहल रहा था। इसी दौरान अज्ञात बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।