पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेमू का औपचारिक शुभारंभ आज

मेमू का औपचारिक शुभारंभ आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेमूस्पेशल ट्रेन गुरुवार से स्थायी रूप से अंबिकापुर और अनूपपुर के बीच चलने लगेगी। 12 फरवरी को दोपहर अंबिकापुर स्टेशन में इस ट्रेन का औपचारिक शुभारंभ दिल्ली स्थित रेलभवन से केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर करेंगे। इसकी तैयारी स्टेशन में पूरी कर ली गई है।

गौरतलब है कि सितंबर में अंबिकापुर-अनूपपुर के बीच मेमू ट्रेन सेवा शुरू की गई थी। उस दौरान इसे मेमू स्पेशल के रूप में शुरू किया गया था। इसका औपचारिक शुभारंभ नहीं हुआ था। छह माह बाद रेल प्रबंधन द्वारा मेमू को स्थायी रूप से चलाने का निर्णय लिया गया है। अब अनूपपुर से अंबिकापुर मेमू क्रमांक 68749 एवं अंबिकापुर से अनूपपुर मेमू क्रमांक 68450 के नाम से चलेगी। गुरुवार को अंबिकापुर स्टेशन में मेमू का औपचारिक शुभारंभ करने की तैयारी पूरी हो गई है। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.30 से शुरू होगा। डीसीएम कामर्शियल रवीश सिंह ने बताया कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे तक का समय दिया है। इसी दौरान वे दिल्ली स्थित रेल भवन से वीडियाे कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर मेमू का शुभारंभ करेंगे। अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद कमलभान सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े एवं महापौर डा. अजय तिर्की अतिथि होंगे। वहीं रेलवे की ओर से डीआरएम डीआर पंडा, सीनियर डीजीएम श्री सिंगल, डीसीएम कामर्शियल रवीश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के दिन मेमू के समय में कुछ परिवर्तन हुआ है। यह ट्रेन दोपहर ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच छूटेगी। बाकी दिनों में यह अपने निर्धारित समय पर सुबह साढ़े दस बजे अनूपपुर से एवं शाम सवा चार बजे अंबिकापुर स्टेशन से छूटेगी।

पहलेदिन जाएगी नई मेमू

अंबिकापुरस्टेशन में गुरुवार को होने वाले शुभारंभ कार्यक्रम के लिए रेलवे द्वारा नई मेमू ट्रेन मंगाई गई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार नई मेमू सिर्फ शुभारंभ के ही दिन ही चलेगी। बाकी दिनों में पहले वाली मेमू ही अंबिकापुर एवं अनूपपुर के बीच चलेगी।