- Hindi News
- गारंटी अवधि खत्म होने को और सड़क अब भी खराब
गारंटी अवधि खत्म होने को और सड़क अब भी खराब
शहरमें रिंग रोड के मेंटेनेंस की गारंटी डेढ़ महीने ही और बची हुई है। 31 मार्च के बाद गारंटी खत्म हो जाएगी। इसे देखते हुए ठेकेदार को सड़क ठीक करने को कहा गया है। निर्धारित समय में सड़क का सुधार नहीं कराया गया तो अमानत राशि राजसात कर विभाग द्वारा नए सिरे से मरम्मत के लिए कवायद की जाएगी। मामले में चिंताजनक स्थिति यह है कि सड़क ठीक नहीं है और मरम्मत के बाद भी सड़क का भविष्य ज्यादा दिन नहीं दिखाई दे रहा है क्योंकि निर्माण के साथ ही सड़क उखड़नी शुरू हो गई थी और अब तक इससे उबर नहीं पाई। इधर नए रिंग रोड का मामला भी ठंडे बस्ते में है।
2010 में रिंग रोड का निर्माण हुआ था। 11 किलोमीटर इस सड़क पर तब करीब 17 करोड़ रूपए खर्च हुए थे लेकिन गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण निर्माण टिक नहीं पाया। कहीं गडढ़े हैं तो कहीं धूल उड़ रही है। कहीं पूरी सड़क पर पैच रिपयरिंग नजर रही है। गारंटी अवधि खत्म होने से पहले इसे ठीक करने का प्रयास चल रहा है लेकिन जो स्थिति है उसे देखते हुए नहीं लग रहा है कि सड़क बहुत अच्छी हो पाएगी। बरसात में कई क्षेत्रों में गड्ढों के कारण चलना मुश्किल हो गया था। मरम्मत के बाद भी वहां सड़क की स्थिति ठीक नहीं है। निर्माण के लिए सेंट्रल रोड को प्रस्ताव भेजे जाने की चर्चा थी। केंद्र में भी भाजपा की सरकार बनने के बाद राजनीति स्तर पर भी इसके लिए प्रयास करने की बात कही गई थी लेकिन मामला ठंडा पड़ा हुआ है। विभाग भी मरम्मत तक सिमट गया है। करीब एक करोड़ रूपए अभी भी बचा हुआ है जिससे मार्च से पहले सुधार होना है।
पीएचईनगर निगम को नोटिस
पीडब्ल्यूडीके अधिकारियों के अनुसार सड़क में पानी के पाइप लाइन में कई जगहों पर लीकेज है जबकि कई जगहों पर पाइप लाइन बिछनी है। लाइट के लिए सड़क खोद दी गई है। इसे ठीक करने के बाद मरम्मत कराई जाएगी ताकि फिर से समस्या आए। इसके लिए संबंधित विभागों को पत्र लिखा गया है।
जर्जर सड़क के कारण दुर्घटनाएं
शहरके भीतर हाल के वर्षों में सबसे अधिक दुर्घटनाएं रिंग रोड पर ही हुई हैं। पिछले कुछ सालों में कई लोगों की इन दुर्घटनाओं में जान चली गई जबकि कई लोग चोटिल हुए। बरसात में तो सड़क जगह-जगह गड्ढों में गुम हो जाती है। नमना इलाके में स्थिति को देखते हुए बरसात तक मार्ग को वन-वे करना पड़ा था। प्रतीक्षा बस स्टैंड रिंग रोड में आने के बाद सड़क पर दबाव बढ़ा है। कोयला परिवहन के कारण सड़क टूट चुकी है जिसे ठीक करने के लिए पैच रिपेयरिंग की गई है जबकि कई जगहों पर करने की तैयारी है।
पहल नहीं हुई तो बढ़ेगी समस्या
करीब11 किलोमीटर का रिंग रोड शहर के बीच में गया है। नया रिंग रोड यहां की आवश्यकता और मांग है। मुख्यमंत्री से लेकर केंद्र सरकार का इस ओर ध्यान दिलाया जा चुका है। शहर की चारों दिशाओं की सड़कें एनएच में गई हैं। इससे नए रिंग रोड की संभावना बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग अपना काम कर रहा है लेकिन जनप्रतिनिधियों को भी इसके लिए ऊपर के स्तर पर प्रयास करना चाहिए।
चलरहा है सर्वे
लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि रिंग रोड की मरम्मत कराई जाएगी। कुछ जगहों पर पाइप में लीकेज के कारण काम बंद है। ठीक होते ही काम शुरू कराया जाएगा। सर्वे भी चल रहा है। इसके अनुसार आगे सड़क मजबूत की जाएगी। नई सड़क के निर्माण के लिए फिलहाल कोई योजना नहीं है।