भूमि अधिग्रहण से लोग हो रहे प्रभावित
भूमि अधिग्रहण से लोग हो रहे प्रभावित
अंबिकापुर| गहिरागुरुवार्ड क्रमांक 46 के मठपारा खालपारा में निगम द्वारा जनहित कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। उक्त सर्वे क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 132 घरों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। लुंड्रा विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह ने इससे मानव आबादी एवं पर्यावरण को हो रही क्षति के संबंध में नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम बनने के पूर्व से इस इलाके में मजदूर जनता परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। इसके लिए रहवासी बिजली, पानी एवं संपत्ति करों का भुगतान करते रहे हैं। लुंड्रा विधानसभा क्षेत्रों में किए जाने वाले समस्त कार्यों की जानकारी प्रभावित दस्तावेंजों के साथ प्रस्तुत किया जाना चाहिए। उक्त जानकारी क्षेत्र की जनता से विधायक को हुई है। इसकी सत्यता से तत्काल दो दिनों के भीतर अवगत कराने का दायित्व निगम आयुक्त को है। पत्र प्राप्ति के दिन समय से विधानसभा क्षेत्र में सभी कार्यों पर रोक लगाते हुए सहमति उपरांत ही आगे का कार्य कराया जाना चाहिए।