पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रसार एक अच्छी पहल

ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रसार एक अच्छी पहल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लटोरीस्थित यूवी संस्कार स्कूल एवं महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव थे। अध्यक्षता भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महौपार डॉ. अजय तिर्की उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महाविद्यालयीन शिक्षा का प्रसार एक अनोखी पहल है। इससे उन बच्चों को काफी सुविधा मिलती है, जो शहर पढ़ाई करने नहीं जा पाते। उन्होंने स्कूल एवं कॉलेज के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने की बात कही। विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि शिक्षा समाज की रीड़ होती है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में कम शुल्क पर अच्छी शिक्षा देने के संस्था के प्रयासों की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने संस्था में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था करने विधायकमद से सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। डॉ. अजय तिर्की ने कहा कि शिक्षा सामाजिक उत्थान के लिए आवश्यक अंक है। शिक्षा के सही ज्ञान से व्यक्ति सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन सही ढंग से कर पाता है। महामना मालवीय मिशन के हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि पं. मदन मोहन मालवीय ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में शैक्षणिक उत्थान के लिए लगा दिया। मां काली सेवा आश्रम के संस्थापक सुखदेव मुनी ने कहा कि शिक्षा का ज्ञान समाज में प्रदान करना एक महायज्ञ के बराबर होता है। कार्यक्रम को नगर निगम सभापति शफी अहमद, गांधी ग्लोबल फेमिली के अध्यक्ष गोपाल केशरवानी, पार्षद डा. आलोक दुबे, जेएन मिश्रा, छत्रपाल सांवरे, जयराम मिश्रा, सीपी सिंह ने भी संबोधित किया। वार्षिकोत्सव में स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके साथ मेधावी विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित करते अतिथि एवं मौजूद नागरिक