- Hindi News
- दस करोड़ का बालिका छात्रावास स्वीकृत और फंड एक रुपए नहीं
दस करोड़ का बालिका छात्रावास स्वीकृत और फंड एक रुपए नहीं
अंबिकापुर| शहरमें बालिका छात्रावास का काम फंड के चक्कर में शुरू नहीं हो पा रहा है। दस करोड़ की लागत से छात्रावास का निर्माण बिशुनपुर क्षेत्र में होना है। विधानसभा चुनाव से पहले इसकी स्वीकृति मिली थी। नगर निगम द्वारा जमीन चिन्हांकन कर रिपोर्ट दे दी गई थी लेकिन अब तक फंड नहीं आया। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए इस छात्रावास का निर्माण होना था। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में शासन को पत्र लिखा जाएगा। इधर कई काम के लिए फंड हैं लेकिन जमीन के चक्कर में काम शुरू नहीं हो पा रहा है। सबसे बड़ी समस्या राशन दुकानों के निर्माण में रही है। सात दुकानों के लिए जमीन ही नहीं मिल रही है। खाद्य विभाग द्वारा कई बार निगम को इस संबंध में आगाह किया जा चुका है कि निर्माण शुरू नहीं हुआ तो राशि लैप्स हो जाएगी। करीब तीन करोड़ रूपए राशन दुकानों के लिए मिले थे। आठ दुकानों में कुछ का निर्माण चल रहा है जबकि कुछ पूर्ण होने वाले हैं। ऐसी दुकानें जो बन चुकी हैं उन्हें भी हैंडओवर नहीं किया गया है। वहां किराए के मकान में दुकान चल रही है।