पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोतवाली परिसर में काम कर रहे किशोर मजदूर, अधिकारियों का ध्यान नहीं

कोतवाली परिसर में काम कर रहे किशोर मजदूर, अधिकारियों का ध्यान नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| शहरके कोतवाली में चल रहे निर्माण मेंं किशोर मजदूर काम कर रहे हैं, लेकिन किसी भी पुलिस अधिकारी या स्टाफ की उन पर नजर नहीं पड़ी। बाल एवं किशोरों से मजदूरी कराने पर लगाम कसने की जिम्मेदारी उठा रही पुलिस भी इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ है कि उनके यहां ही ऐसे मजदूर बालू गिट्टी ढो रहे हैं। कोतवाली में फेंसिंग सहित कुछ अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें काम कर रहे मजदूरों में तीन किशोरवय हैं। तीनों उत्तरप्रदेश के बभनी इलाके से यहां काम करने आए हैं। हालांकि इन मजदूरों का कहना है कि वे अपनी मर्जी से काम करने आए हैं। सवाल उठता है कि शासन-प्रशासन बाल एवं किशोरों को मेहनत मजदूरी के काम से दूर कर उन्हें शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की बात कहती रहती है, लेकिन विडंबना है कि कोतवाली में इस प्रकार के किशोर मजदूरी कर रहे हैं।

और यहां के अधिकारी-कर्मचारी की इन पर नजर नहीं है।