पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर छाए रहे बादल, बारिश की आशंका, ठंडी हवाओं से पारा लुढ़का

दिनभर छाए रहे बादल, बारिश की आशंका, ठंडी हवाओं से पारा लुढ़का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| मौसमरोज बदल रहा है। कभी धूप तो कभी आसमान पर बादलों का डेरा। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा। शाम को इलाके में हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश की आशंका जताई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इलाके का मौसम रोज बदल रहा है। दो दिन पहले इलाके में हुई बारिश के बाद लोगों को मौसम खुलने से राहत मिली थी। इसी बीच गुरुवार को दोपहर से आसमान पर बादल छा गए। इससे ठंडी हवाएं चलने लगी।

शाम होते-होते बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगातार मौसम के बिगड़ने से इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। बच्चे एवं बुजुर्ग सर्दी-बुखार की चपेट में रहे हैं। मौसम विभाग रायपुर के अनुसार अगले चाैबीस घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश या बूंदाबांदी होने की आशंका है। शुक्रवार से मौसम के साफ होने की संभावना है। इसके बाद ठंड फिर से बढ़ सकती है।