- Hindi News
- युवक की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी को ज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी को ज्ञापन
अंबिकापुर| 19दिसंबर को बिलासपुर रोड मेें एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में मृतक के पिता ने कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा है। एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में उदयपुर गुमगा निवासी शब्बीर अहमद ने बताया कि उनका पुत्र शमशाद अहमद 19 दिसंबर को गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर लाइसेंस बनवाने की बात कहकर निकला। रात को वह नहीं लौटा। सुबह पता चला कि उनके बेटे की हादसे में मौत हो गई। शव बाइक देखकर यह नहीं लगता कि उनके बेेटे की दुर्घटना में मौत हुई। बाइक कहीं से क्षतिग्रस्त नहीं थी। वहीं मृतक के साथ गया दूसरा युवक हादसे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। वह रात में अंबिकापुर में अपने रिश्तेदारों के यहां रुक गया।
इससे मामला संदिग्ध हो गया है। मामले की जांच कर रही मणिपुर पुलिस इसे हादसे का रूप देने में लगी हुई है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच करा उक्त युवक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।