पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| बनारसरोड में घाट पेंडारी के पास बुधवार को भोर में एक ट्रक करीब 30 फीट नीचे खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। चंदौरा पुलिस ने बताया कि ट्रक क्रमांक यूपी 66 ई-8855 का चालक निवासी भदोही नंदलाल उत्तरांचल से सामान लेकर रायपुर जा रहा था। ट्रक में क्लीनर राजकुमार खैरवार कलेश्वर गोंड़ दोनों निवासी बभनी उत्तरप्रदेश सवार थे। वे बुधवार को भोर में घाट पेंडारी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 30 फीट गहरी खाई में पलट गया। ड्राइवर कूद गया जबकि दोनों क्लीनर ट्रक में दब गए जिससे उनकी मौत हा गई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

दोबाइकों में टक्कर, एक सवार टैंकर के नीचे दबा

सूरजपुर| गुरुवारकी देर शाम एनएच में जिला न्यायालय के सामने दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार फेंकाकर उधर से जा रहे टैंकर के पहिए के नीचे गया। पुलिस ने बताया कि कोरिया जिले के डोमनहील चिरमिरी निवासी देव नारायण मानिकपुरी बाइक से आज सूरजपुर आया था। देर शाम को वापस घर जाने के लिए निकला। इसी दौरान जिला न्यायालय के पास सामने से रहे दूसरे बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद देवनारायण सामने से रहे एक टैंकर के चक्के के नीचे गया जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर के लिए रिफर कर दिया गया। पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।