पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की जीप पेड़ से भिड़ी, आरक्षक की मौत

पुलिस की जीप पेड़ से भिड़ी, आरक्षक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर/राजपुर| बुधवार-गुरुवारकी दरम्यानी रात राजपुर पुलिस थाने की जीप पेट्रालिंग के दौरान थाने से महज दो सौ मीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में गंभीर चोट आने से एक आरक्षक की जहां मौत हो गई वहीं एक एएसआई एक आरक्षक घायल हो गए। आरक्षक की स्थिति गंभीर है। उसे रायपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया है। तेज टक्कर से जीप भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना से राजपुर थाने में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस एवं अन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाने की जीप क्रमांक सीजी 03-3536 में रात में पेट्रोलिंग के लिए एएसआई मोहन लाल मेहरा, आरक्षक पंकज सिंह पिता कामेश्वर सिंह आरक्षक पिताम्बर पैकरा कर रहे थे। वे रात में करीब डेढ़ थाने से करीब दो सौ मीटर दूर मेन रोड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंचे थे। अस्पताल के सामने पुलिस द्वारा ही वाहनों की गति रोकने सड़क में ड्रम लगाकर जेब्रा क्रासिंग बनाया गया है। जीप को आरक्षक पंकज सिंह चला रहा था। दूसरा आरक्षक पीछे की सीट पर एवं एएसआई श्री मेहरा सामने की सीट पर बैठे थे। वे जेब्रा क्रासिंग के पास पहुंचे थे। इसी दौरान जीप अनियंत्रित हो गई और क्रासिंग को तोड़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। तेज टक्कर से तीनों घायल हो गए। एएसआई ने मोबाइल पर घटना की सूचना थाने में दी। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और तीनों को राजपुर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल अंबिकापुर के लिए रिफर कर दिया। अंबिकापुर ले जाते समय पंकज की रास्ते में ही मौत हो गई। पितांबर की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही उसे रायपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। एएसआई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसे सीने एवं पैर में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

थाने में शोक का माहौल

हादसेमें आरक्षक पंकज सिंह की मौत से राजपुर थाने में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। पंकज अंबिकापुर के बौरीपारा का निवासी था। चार महीने पूर्व ही उसकी राजपुर थाने में पदस्थापना हुई थी। पंकज की तीन संतानें हैं। सबसे छोटे बच्चे की उम्र केवल 9 महीने हैं। पंकज की आकस्मिक मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है।

हादसे में क्षतिग्रस्त पुलिस की जीप घायल