पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मेमू’ को दिल्ली से रेलमंत्री की हरी झंडी

‘मेमू’ को दिल्ली से रेलमंत्री की हरी झंडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरगुजा में रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग

नईदिल्ली के रेल भवन में गुरुवार को केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर अंबिकापुर-अनूपपुर मेमू लोकल का औपचारिक शुभारंभ किया। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में मेमू के शुभारंभ अवसर पर आयोजित समारोह में सांसद कमलभान सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, मेयर डा. अजय तिर्की, विधायक चिंतामणि महाराज एवं पारसनाथ राजवाड़े एवं रेलवे के डीआरएम डीआर पंडा अतिथि थे। उन्होंने दोपहर दो बजकर पचास मिनट पर रेलमंत्री के साथ अंबिकापुर स्टेशन में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्टेशन परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि अविभाजित सरगुजा में रेल सुविधा के विस्तार की मांग पुरानी है। छोटी से बड़ी मांगों के संबंध में रेलवे प्रबंधन एवं संबद्ध मंत्रियों को बार-बार ध्यान दिलाया जा चुका है। यह दुर्भाग्य है कि बरवाडीह लाइन अंग्रेज जमाने से शुरू हुई लेकिन आज तक पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने क्षेत्रवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्रस्ताव बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रति किमी आय देने मंें प्रदेश में रायपुर और अंबिकापुर स्टेशन का नाम गिना जाता है। ऐसे में रेलवे प्रबंधन यहां के लोगों की सुविधा का भी ध्यान रखे। श्री सिंहदेव ने लोगों की सुविधाओं के मद्देनजर जबलपुर ट्रेन में एसी कोच लगाने एवं मेमू ट्रेन को आधे घंटे पहले संचालित करने की मांग की ताकि अनूपपुर से संपर्क क्रांति एवं उत्कल ट्रेन की सुविधा यात्रियों को मिल सके। सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि आज खुशी का क्षण है कि मेमू को स्थायी रूप से संचालित किया जा रहा है। यहां के लोग रेल सुविधा के लिए हमेशा से उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। हम सबको मिलकर सरगुजा में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए काम करना है। अब तक मंत्रालय विभाग से उपेक्षा ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि बरवाडीह लाइन के लिए संसद में भी मांग उठाई जा चुकी है। यह मांग सरगुजा के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने अंबिकापुर से दिल्ली तक ट्रेन चलाने, जबलपुर ट्रेन में स्टापेज बढ़ाने और स्लीपर लगाने, अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन को नागपुर तक चलाने, एवं अंबिकापुर से रायपुर के बीच इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग रेलवे अधिकारियों के समक्ष की। सांसद ने स्टेशन परिसर में चेयर लगाने के लिए राशि दिए जाने की बात कही। उन्होंने अंबिकापुर दुर्ग ट्रेन में लगे खराब कोच की ओर डीआरएम का ध्यान आकर्षित कराते हुए कहा कि आने-जाने वाले लोगों को इससे काफी असुविधा होती है। श्री सिंह ने कहा कि छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति हमें अपने प्रयास से करना होगा।

डीआरएम देवराज पंडा ने जनप्रतिनिधियों की मांगोें के संबंध में कहा कि अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ जाने वाली ट्रेन को आधा घंटा पहले चलाए जाने के संबंध में आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्ग में फर्स्ट एवं सेकेंड एसी कंबाइन करने दिल्ली प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा इस ट्रेन के खराब कोच को बदलने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती ऋतु सैन, एसपी संुदरराज पी, निगम सभापति शफी अहमद, रेलवे के एसडीजीएम एसके सिंगला, डीसीएम कामर्शियल रवीश कुमार सिंह, पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, पार्षद आलोक दुबे, भाजपा नेता अंबिकेश केशरी, करताराम गुप्ता, राकेश गुप्ता, राजेश मलिक, रिंकु वर्मा, मदन जायसवाल, इंदरजीत सिंह धंजल उपस्थित थे।

ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था जल्द सुधरेगी

अंबिकापुरसे अनूपपुर के बीच ट्रेनों में उठाईगीरी एवं चोरी की बढ़ती वारदाताें को राेकने के संबंध में डीआरएम श्री पंडा ने कहा कि इस लाइन में वारदातें बढ़ी हैं और इसका स्थायी समाधान करने रेलवे में 518 पदों पर सुरक्षा जवानों की भर्ती अप्रैल माह तक हो जाएगी। इसके बाद इस समस्या पर काबू पा लिया जाएगा। अंबिकापुर में जीआरपी आरपीएफ थाना या चौकी खाेले जाने के संबंध में उन्होंने कहा कि इसके लिए कुछ व्यवस्था बनाई जाएगी। स्टेशन मंे फिर से बॉक्साइट ढुलाई शुरू हाेने की बात कहा कि यह रेल का आर्थिक जरिया है। धूल को रोकने पर्दे एवं पानी का छिड़काव कराया जाएगा।

वीडियों कांफ्रेसिंग से संबाेधित करते रेलमंत्री

बीबीएम को रींवा तक चलाए जाने की मांग

अंबिकापुरसे दोपहर अनूपपुर तक जाने वाली बीबीएम ट्रेन को रींवा तक चलाए जाने की मांग करते हुए विंध्य क्षेत्र के निवासियांे द्वारा डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया है। विंध्यवासियों ने ज्ञापन में बताया कि सरगुजा संभाग में रींवा, सीधी, सतना, शहडोल इलाके के लोग काफी संख्या में निवासरत हैं। इनके लिए वहां जाने का सबसे अहम साधन रेल है। अंबिकापुर से जाने के बाद उन्हें आगे बिजुरी और अनूपपुर में ट्रेन बदलनी पड़ती है। इससे परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि अंबिकापुर से दोपहर में जाने वाली बीबीएम ट्रेन को बिजुरी स्टेशन में रींवा पैसेंजर से जोड़ दिया जाए तो यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर मेमू को रवाना करते सांसद, नेता प्रतिपक्ष, मेयर, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी

रेल सुविधा के साथ सुरक्षित सफर पर होगा फोकस

रेलवेभवन दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में अंबिकापुर की जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ट्रेन के सफर को आनंदमयी बनाने की कोशिश की जाएगी। नई चीज के इंप्लीमेंट में सबसे बड़ी समस्या बजट की रहती है। कुछ ऐसी ही समस्याओं से रेल विभाग जूझ रहा है। रेल के पास धन की कमी है। फिर भी हमारा प्रयास आने वाले समय में जनता के लिए सुविधाआंे के साथ सुरक्षित सफर पर ज्यादा ध्यान देने पर होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे की व्यवस्था को ठीक करने सभी दलोें के साथ जनता का सहयोग लिया जाएगा। आज हमें कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इसे दूर करने कोशिश की जा रही है। जल्द ही इसे दूर कर लेंगे। श्री प्रभु ने दोपहर करीब दो बजकर पचास मिनट पर रेलवे भवन में देश में शुरू हो रही पांच नई रेल सेवाओें को हरी झंडी दिखाई। इसके पश्चात अंबिकापुर स्टेशन में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने झंडी दिखाकर मेमू ट्रेन को रवाना किया।