पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरत से ज्यादा कीटनाशकों का करें उपयोग

जरूरत से ज्यादा कीटनाशकों का करें उपयोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| आकाशवाणीअंबिकापुर द्वारा बतौली के ग्राम घोघरा में किसान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों एवं आकाशवाणी के अधिकारियों ने ग्रामीणों की उत्सुकता को देखते हुए रेडियो में प्रसारित होने वाले कार्यक्रम किसानवाणी के बारे में बताया गया।

घोघरा में बुधवार को आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में 15 फरवरी 2006 से आकाशवाणी द्वारा प्रसारित होने वाले किसानवाणी कार्यक्रम के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकों से परिचय कराया जाता है। बीते आठ वर्षों से इस कार्यक्रम को किसानों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। यही वजह है कि फरवरी माह के किसी एक दिन आकाशवाणी अंबिकापुर किसानवाणी कार्यक्रम की शुरूआत को किसानों के बीच किसान दिवस आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय अजिरमा के वैज्ञानिक डाॅ. जेपी हरिनखेड़े ने कीटनाशकों के सही प्रयोग पर सार्थक व्याख्यान दिया। उन्होंने किसानों को जरूरत से ज्यादा कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने तुरंत कीटनाशक का छिड़काव कर सब्जियों को बेचने बाजार ले जाने कहा और बताया कि सब्जियां तोड़कर दल छिड़कें या दवा छिड़काव के 7 से 10 दिनों बाद सब्जियों, फलियों की तुड़ाई करें। डा. रविंद्र तिग्गा ने आधुनिक युग में वैज्ञानिक कृषि विषय पर किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी लें। नवीनतम तकनीक अपना कर कृषि में उत्तरोत्तर लाभ अर्जित किए जा सकते हैं। इसके लिए शासन द्वारा आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में किसान शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा डाॅ. डीके गुप्ता ने साग-सब्जी और गन्ना उत्पादन में आर्थिक लाभ कैसे लें विषय पर विचार रखे। किसानों ने विशेषज्ञों से कई सवाल भी पूछे। इन सवालों में मिट्टी परीक्षण से लेकर बीज, खाद की उपलब्धता प्रयोगों से जुड़े मुद्दे शामिल थे। आकाशवाणी अंबिकापुर के कार्यक्रम अधिशासी एलएल भौर्य ने भी किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने आकाशवाणी के फ्रंासिस जेवियर एक्का का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन चौपाल कंपीयर विजेंद्र जायसवाल तथा आभार प्रदर्शन आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिशासी महेंद्र साहू ने किया। इस मौके पर बतौली विकासखंड के कृषि अधिकारी आरके पैकरा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

घोघरा में आयोजित किसान सम्मेलन में जानकारी देते अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण