पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज हवाओं के साथ बारिश से ठंड बढ़ी

तेज हवाओं के साथ बारिश से ठंड बढ़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| पश्चिमीविक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में पूरे दिन बादल छाए रह रहे हैं। इस बीच गुरुवार को भोर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे शहर सहित आस-पास का इलाका भीग गया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई जिससे फिर ठंड बढ़ गई है। शहर में करीब 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन में बादल छाए रहने एवं हवा चलने से शहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इधर मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटे के भीतर बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई है। वापसी के समय ठंड का मिजाज बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले एक सप्ताह से हल्की बूंदाबांदी के बीच धूप-छाव का दौर चल रहा है। इससे कभी तापमान लुढक रहा तो कभी बढ़ जा रहा है। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बीच बुधवार को दिन में कुछ मौसम साफ हुआ था कि रात में हवा के प्रभाव से वातावरण के ऊपरी स्तर पर निम्नदाब का क्षेत्र बनने से फिर बादल छाए गए।

भोर में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई िजससे शहर सहित आस-पास का इलाका गीला हो गया। करीब 6 मिमी से ज्यादा बारिश होने से कुछ ही समय में जगह-जगह पानी भर गया। सुबह भी राहत नहीं मिली। आसमान पूरे दिन बादल छाए रहे और हवा की रफ्तार ज्यादा रही। बारिश के कारण नमी बढ़ने एवं हवा चलने से गुरुवार को ठंड भी ज्यादा रही। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। नूयनतम तापमान 12 डिग्री रहा। उधर मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की बारिश एवं ओले गिरने की आशंका है। इधर मौसम के बदले मिजाज के कारण फसलों के नुकसान होने से किसान परेशान हैं।