- Hindi News
- साहित्यकार राजेश मिश्र की रचनाएं विश्व पुस्तक मेले में
साहित्यकार राजेश मिश्र की रचनाएं विश्व पुस्तक मेले में
अंबिकापुर| दिल्लीमें 14 फरवरी को लगने वाले विश्व पुस्तक मेले में शहर के वरिष्ठ साहित्यकार राजेश मिश्र की रचनाओं का प्रकाशन किया जाएगा। कहानी संग्रह ‘यह सब अकथ कहानी” नामक उनकी पुस्तक हाल में प्रकाशित हुई है। उनकी रचनाएं विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही हैं। पहली बार बीबीसी में उनकी कहानी प्रकाशित हुई थी। प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिका हंस, कृति परिचय, अक्षर पर्व, साम्य, परस्पर और समकालीन जैसी प्रतिकाओं में भी उनकी रचनाएं प्रकाशित हुई हैं। देश विदेश से मेले के लिए आई रचनाओं में श्री मिश्र की रचनाओं का चयन किया गया है। मेले में हॉल नंबर 12 में स्टाल नंबर 299 में उनकी रचनाएं लगेंगी।