मैनपाट कार्निवाल का शुभारंभ आज
राज्यस्तरीय साइकिल रेस कल
अंबिकापुर| मैनपाटमें पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय कार्निवाल का शुभारंभ 13 फरवरी की शाम 6.30 बजे गृहमंत्री रामसेवक पैकरा के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद कमलभान सिंह करेंगे। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव की विशेष उपस्थिति एवं सीतापुर विधायक अमरजीत भगत, लुण्ड्रा विधायक चिन्तामणी महाराज तथा हस्तशिल्प विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह मेजर के विशिष्ट आतिथ्य में जिले के सबसे बड़े आयोजन की शुरूआत होगी। कार्निवाल का समापन 15 फरवरी की शाम होगा।
तीन दिवसीय मैनपाट कार्निवाल के पहले दिन ग्लोबल थीम पर आधारित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस दिन इण्डियन लॉफ्टर चैलेंज के प्रतिभागी श्रीकांत मस्की द्वारा हास्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लूम डांस ग्रुप कोलकाता एवं बंदिश आर्केस्ट्रा, यूक्रेनियन कलाकार द्वारा आत्रे स्पेनिश डांस, स्कूल के बच्चों द्वार बैण्ड शो, सैनिक स्कूल द्वारा एरोबिक, ग्लोबल डांस के तहत कोरियन फैन, अफ्रीकन रूम्बा, इजियर डांस, अरेबियन डांस, अफ्रीकन ट्रायबल डांस, जैपनीज डांस, आकाश एण्ड इजिप्ट द्वारा हिप हॉप, तिब्बती नृत्य, बबल यूक्रेन और तिब्बती नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम होगें। इसी दिन हाईस्कूल मैदान कमलेश्वरपुर में दोपहर 1 बजे से पतंगबाजी प्रतियोगिता एवं दोपहर 2 बजे से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
पर्यटकोंके लिए किराए पर बसें उपलब्ध
क्षेत्रीयपरिवहन अधिकारी ने बताया कि मैनपाट कार्निवाल में हिस्सा लेने के लिए 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए पर्यटक स्थल तक आने-जाने के लिए 60 रूपए की दर से किराया निर्धारित कर दिया गया है। स्थानीय कलाकेन्द्र मैदान से मैनपाट के लिए बसेंे उपलब्ध रहेंगी।
इच्छुक पर्यटक निर्धारित किराए पर मैनपाट जा सकते हैं।
साइकिल रेस की तैयारियाें के संबंध में चर्चा करते एसपी सुंदरराज पी