- Hindi News
- कमिश्नर पहंुचे जनकपुर, स्कूलों का निरीक्षण
कमिश्नर पहंुचे जनकपुर, स्कूलों का निरीक्षण
अंबिकापुर| कमिश्नरटीसी महावर ने गुरुवार को कोरिया जिले के दूरस्थ जनकपुर क्षेत्र के स्कूलों और अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। श्री महावर ने चिरमिरी के समीप स्थित तिलोखा प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से विद्यालय में पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश वितरण की जानकारी प्राप्त की तथा मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से सामान्य ज्ञान के सवाल भी पूछे। कमिश्नर द्वारा जनकपुर के समीप स्थित करवाहा के पास बेनईपारा स्कूल के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने विद्यालय के बाउण्ड्रीवॉल निर्माण की मांग की। कमिश्नर ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने निर्देश दिए।
श्री महावर ने जनकपुर के अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल स्थित एनआरसी, मरीज वार्ड, ओपीडी एवं साफ-सफाई का जायजा लिया तथा आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरिया महिला गृह उद्योग में पोहा और मुर्रा निर्माण के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विश्राम गृह में लोगों से की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान उन्होंने स्थानीय अधिकारियों की बैठक लेकर संबंधितों को शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।
स्कूल में विद्यार्थियों से चर्चा करते कमिश्नर