- Hindi News
- राजमोहनी भवन में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 18 फरवरी को
राजमोहनी भवन में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 18 फरवरी को
अंबिकापुर| कांग्रेसका 18 फरवरी को यहां संभागीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन राजमोहनी भवन में 11 बजे शुरू होगा। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि निगम पंचायत चुनावों की समीक्षा सहित सदस्यता अभियान एवं अन्य विषयों पर चर्चा होगी। सम्मेलन में प्रमुख रूप से पार्टी के प्रभारी सचिव भक्त चरणदास, प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव शामिल होंगे। पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने को कहा गया है।