- Hindi News
- लायनेस क्लब ग्रेटर द्वारा सुरेंद्रजीत को शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि
लायनेस क्लब ग्रेटर द्वारा सुरेंद्रजीत को शोकसभा में दी गई श्रद्धांजलि
अंबिकापुर| लायनेसक्लब ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष सविता सिंह के निवास पर शोकसभा आयोजित कर चार्टर सदस्य स्व. सुरेंद्रजीत कथूर को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए कामना की गई। इस अवसर पर आशा राणा, कुलवंत छाबड़ा, अनिता सिंह, मनोरमा रवानी, पुष्पा गुप्ता, शशि शर्मा, सतनाम चावला, सीता शर्मा, मोनिका शर्मा, मधु शर्मा, मंजू पाठक, पूनम शर्मा, इला मिश्रा, सुरजी छाबड़ा, मुक्ता गुप्ता, महिमा सिंह, कुसुम चोपड़ा आदि उपस्थित थे।