बाइक की टक्कर से महिला गंभीर
अंबिकापुर | मंगलवार शाम शहर में पुलिस लाइन के पास सड़क पार कर रही एक महिला को सामने से आ रहे बाइक चालक ने तेज टक्कर मार दी। महिला को सिर व पैर में गंभीर चोटेंे आई हैं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठनगनपारा निवासी 52 वर्षीय वेदवती विश्वकर्मा मंगलवार शाम को अपने पति के साथ पुलिस लाइन इलाके की ओर गई थीं। उनके पति सड़क के दूसरी ओर बाइक लेकर खड़े थे। इसी दौरान वे सड़क पार करने लगी। अचानक सामने से आ रहे अज्ञात बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक वहां से भाग गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने बताया कि उनके सिर में खून का थक्का जम गया है।
घटना