पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर | चलगली थाना के सलइहाघुटरी इलाके में मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक साइकिल सवार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चलगली भैराेपुर निवासी सुखना कोड़ाकु का पुत्र रामचंदर कोड़ाकु मंगलवार सुबह साइकिल लेकर कहीं गया था। दोपहर में ग्राम चमनपुर घुटरीपारा का युवक अर्जुन यादव ने सुखना को बताया कि उसका बेटा रामचंदर सलइहाघुटरी के पास खून से लथपथ पड़ा है। इस पर सुखना अपने दूसरे पुत्र बिफना के साथ मौके पर पहंुचा और उसे संजीवनी एंबुलेंस से प्रतापपुर अस्पताल लाया । हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने उसे अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान े उसकी मौत हो गई।

हादसा
खबरें और भी हैं...