सद्भावना सम्मेलन सफल बनाने पर जताया आभार
अब अंबिकापुर में बनेगा विकलांगता प्रमाण पत्र
सूरजपुर | जिला अस्पताल सूरजपुर के सिविल सर्जन डॉ. शशि तिर्की ने बताया कि सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक अंबिकापुर के आदेशानुसार सरगुजा जिले व जिला सूरजपुर एवं बलरामपुर-रामानुजगंज के निःशक्तजन को विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र अंम्बिकापुर में बनेगा।
सद्भावना सम्मेलन सफल बनाने पर जताया आभार
बलरामपुर | मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा कलाकेंद्र मैदान में आयोजित दो दिवसीय सद्भावना सम्मेलन हुआ। सम्मेलन के प्रभारी महात्मा परिसंतोषानंद ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर ऋतु सैन सहित अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सहित महापौर, आयुक्त, सभापति, का आभार जताया। साथ ही उन्होंने सांसद कमलभान सिंह, गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, रामविचार नेताम, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का भी आभार प्रकट किया है।