शहीद हेमंत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट ब्वाॅयज क्लब ने जीती
शहीद हेमंत सिंह मरावी स्मृति में मिनी साक्षरता स्टेडियम में आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट ब्वॉयज इलेवन अंबिकापुर ने जीत ली है। अंबिकापुर व खम्हरिया के बीच खेले गए फाइनल मैच में अंबिकापुर ब्वॉयज इलेवन ने शानदारी प्रदर्शन कर मैच अपने नाम किया। नौ दिनों तक चली स्पर्धा में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। समापन विधानसभा नेताप्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में हुअा। अध्यक्षता सांसद कमलभान सिंह ने की। स्वागत उद्बोधन नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दिया। कार्यक्रम में सिंहदेव ने लोगों की मांग पर मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजयी टीम को 51 हजार एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द मैच अंबिकापुर के अजय बने। मैन ऑफ द सीरीज अमिश्वर खम्हरिया रहे। इस अवसर पर अशोक सिंहदेव, दिनेश गुप्ता, अंबिकेश केशरी, दिनेश साहू, कृपाशंकर गुप्ता, दिनेश तायल, राजेंद्र जायसवाल, अमित सिंहदेव, नरेंद्र पांडेय, टीपी वर्मा, रिजवान, आलोक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
अंचल में खेल की खबरें