पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देश भक्ति गीतों पर थिरके बच्चों के कदम

देश भक्ति गीतों पर थिरके बच्चों के कदम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा मंडल द्वारा सामुदायिक भवन में लखनपुर, उदयपुर एवं अंबिकापुर भाजपा मंडलों का सामूहिक रूप से सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती शिशु मंदिर एवं नेहरू बाल मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ।

इसके बाद स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष बृजकिशोर पांडेय ने दिया। कार्यक्रम को भाजपा के प्रांतीय प्रशिक्षण टोली के सदस्य रामलखन सिंह एवं भाजपा जिला महामंत्री अंबिकेशर केशरी ने संबोधित किया। कार्यक्रम में लोगों का शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार, दिनेश गुप्ता, दिनेश पांडेय, सुभाष अग्रवाल, राधेश्याम ठाकुर, विद्यानंद मिश्रा, विनोद हर्ष, बृजकिशोर पांडेय, मधूसूदन शुक्ला, देवीराम अग्रवाल, हरिहर प्रसाद, गजराज सिंह, छोटू थामस, अंजनी दुबे, कैलाश मिश्रा, लालजीत पैकरा, सत्यनारायण, कामरेंद्र राजवाड़े, बंटेश्वर यादव, भगवान दास आदि उपस्थित थे।

समरसता दिवस पर हुआ वरिष्ठजनों का सम्मान
रघुनाथपुर। लुंड्रा के सामुदायिक भवन में सामाजिक समरसता दिवस संभागीय संगठन मंत्री विधानचंद्र कर व जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी पैकरा की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाज के वरिष्ठ नागरिकों का शाल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान बुलंगा गांव के ग्यारह युवकों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, सह संभागीय संगठन मंत्री जगजीत सिंह, दीपेंद्र पुरिया, राजाराम तिवारी, विरोध राम, पतिराम यादव, विजय अग्रवाल, कन्नीलाल पैकरा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...