पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 7 और नए केंद्र

बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए 7 और नए केंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा बोर्ड परीक्षा के लिए सात नए केंद्र बनाए गए है। इससे जिले में इस साल 59 केंद्रों में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। वैसे जिले नकल को लेकर कोई भी केंद्र संवेदनशील नहीं हैं फिर भी शांतिपूर्ण परीक्षा सम्मन्न कराने विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। नकलचियों पर नकेल लगाने विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

फ्लाइंग स्कवायड के साथ-साथ पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जा रहे हैं। परीक्षा के लिए मल्टीपरपज स्कूल से 15 फरवरी को परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। परीक्षा सामग्री केंद्र से लगे संबंधित थानों में रखी जाएगी। मध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षा 23 फरवरी से शुरू हो रही है। पहले दिन 12वीं के पर्यावरण विषय की परीक्षा है। इसको लेकर मंडल के निर्देश पर शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों की मांग पर शिक्षा विभाग द्वारा सात नए केंद्रों के लिए भेजे गए प्रपोजल पर मंडल ने स्वीकृति दे दी है। इससे इस साल जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है। जो नए सात केंद्र बनाए गए हैं उनमें शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोट वंदना, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल दरिमा, सेंट मोंटफोर्ट हायर सेकेंडरी स्कूल बनेया, हायर सेकेंडरी स्कूल रामपुर, हायर सेकेंडरी स्कूल परसा व आदर्श जीवन दीप हायर सेकेंडरी स्कूल जजगा शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मांग पर सातों केंद्रों के लिए प्रपोजल बनाकर शिक्षा विभाग करीब एक महीने पहले भेजा गया था। केंद्रों में बैठक व्यवस्था के लिए सारे प्रबंध कर लिए गए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार मंडल द्वारा ऐसे स्कूल में ही केंद्र बनाया गया है जहां फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था है।

नकलचियों पर रहेगी विशेष नजर
जिले में नकल के मामले में एक भी केंद्र संवेदनशील नहीं माना गया है। फिर भी नकल रोकने विशेष इंतजाम किए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा उड़नदस्ता टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा भी उड़नदस्ता टीम बनाई गई है। पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे।

पुलिस सुरक्षा में भेजी जाएगी सामग्री
मल्टीपरपज स्कूल से 15 फरवरी को सभी केंद्रों के लिए परीक्षा सामग्री पुलिस सुरक्षा में भेजी जाएगी। सभी रूट के लिए बल तैनात किए जाएंगे। केंद्राध्यक्ष पुलिस बल के साथ निर्धारित रूट से सामग्री केंद्र के नजदीक के थाने में जमा कराएंगे। परीक्षा के दिन संबंधित विषय की सामग्री यहां केंद्र में भेजी जाएगी।

22 हजार से ज्यादा छात्र होंगे शामिल
मध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में इस साल जिले से 22 हजार 794 परीक्षा शामिल हो रहे हैं। इसमें दसवीं की परीक्षा में 13 हजार 650 व बारहवीं की परीक्षा में 9 हजार 144 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

एग्जाम
खबरें और भी हैं...