पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बाइकों में टक्कर, एक घायल की दूसरे दिन मौत

दो बाइकों में टक्कर, एक घायल की दूसरे दिन मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

बलरामपुर जिले के सामरी थाना अंतर्गत ग्राम कराटकला में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम कराटकला निवासी तेजूराम नगेसिया 40 वर्ष बुधवार की शाम को बाइक से बस्ती तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने बाइक में आ रहे बृजनाथ नगेसिया से टक्कर हो गई। हादसे में तेजू घायल हो गया। बृजनाथ को मामूली चोट आई। परिजनों ने तेजू का गांव में ही इलाज कराया और दूसरे दिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों द्वारा शुक्रवार की शाम को मामले की रिपोर्ट थाने में की गई। पुलिस ने दूसरे बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...