गर्म माड़ में गिरकर बालक झुलसा
अंबिकापुर | खेलने के दौरान एक तीन वर्षीय बालक गर्म माड़ में गिरकर झुलस गया। पुलिस ने बताया कि घुटरापारा अंबिकापुर निवासी राजेश कुमार का तीन वर्षीय पुत्र मुस्कान सुबह घर में खेल रहा था। इसी दौरान आंगन में रखे चावल के गर्म माड़ में गिर गया और जल गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।