भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन में संभाग से 150 होंगे शामिल
स्कूलों में लगा ताला, 15 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर
भाजयुमो सरगुजा व बलरामपुर जिला की संयुक्त बैठक संकल्प कार्यालय में आयोजित की गई। संभागीय संघटन मंत्री विधानचंद्र कर एवं भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी की उपस्थिति में आयोजित बैठक में 15 फरवरी को प्रवास पर पहुंच रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नगर आगमन एवं मार्च महीने में वृंदावन में होने वाले भाजयुमाे के राष्ट्रीय महाअधिवेशन पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के लिए समन्वय समिति में भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, निश्छल सिंह एवं रवि बुधिया को दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही बताया गया कि भाजयुमो के 5 व 6 मार्च को वृंदावन में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने युवा मोर्चा सरगुजा से सौ एवं बलरामपुर जिले से 60 कार्यकर्ता 3 मार्च को रवाना होंगे। इसके पूर्व स्वागत उद्बोधन सरगुजा युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष दास व बलरामपुर जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोज गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष रवि बुधिया ने किया। इस अवसर पर बलरामपुर जिला के युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी सहित विकास पांडेय, दीपंकर गुप्ता, विशाल सिंहदेव, अमरेश रजवाड़े, पीयूष त्रिपाठी, जयंत मिंज, बबलू गुप्ता, आशुतोष सिंह, वेदांत तिवारी, बृजेश मिश्रा, शुभम जयसवाल, विजय तिवारी आदि उपस्थित थे।
15 को आएंगे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
सूरजपुर| भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के 15 फरवरी को प्रथम जिला प्रवास पर रहेंगे। आगमन की तैयारी को लेकर सूरजपुर शहर मंडल की बैठक भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा नेता राजेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष मुकेश गर्ग, नपा अध्यक्ष थलेश्वर साहू, बसंत कुशवाहा, अजय अग्रवाल, अनूप सिन्हा, रितेश गुप्ता, किरण खेस, शकुंतला पाठक, जयशंकर पटेल, आनंद सोनी, राजू देवांगन, अनिल साहू, अरविंद मिश्रा, भोला साहू, उत्तम माल, धनसाय, राजेश साहू, विकास गोयल, अशरफ एराकी, देवदत्त साहू, संतोष सोनी, डॉ एचएन चर्तुवेदी, बंजरंग राजवाड़े आदि उपस्थित थे।
पं दीनदयाल उपाध्याय को दी गई श्रद्धांजलि
बैठक में जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वे एक महान विचारक थे। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाए। प्रदेश सरकार ने भी पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर कई शासकीय योजनाएं संचालित कर रही हैं।