पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरगुजा यूनिवर्सिटी स्टाफ की कमी, सीएम को ज्ञापन

सरगुजा यूनिवर्सिटी स्टाफ की कमी, सीएम को ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| पीजी कॉलेज के छात्रसंघ पदाधिकारियों ने सरगुजा यूनिवर्सिटी में व्याप्त समस्याओं को लेकर कौशल उत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सरगुजा यूनिवर्सिटी व इसके अधीन चल रहे कॉलेजों में कर्मचारियों की कमी है। संभाग के सबसे बड़े कॉलेज पीजी कॉलेज में जहां 72 कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहां मात्र 30 कर्मचारी ही नियुक्त हैं। संभाग के कई कॉलेजों में प्राचार्य जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी नियुक्ति नहीं है। वहीं नवीन कॉलेजों में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रायोगिक कार्य के लिए प्रयोगशाला व कार्य सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। यूनिवर्सिटी सहित जिले के सभी कॉलेजों में अभी भी वाई-फाई लगाने का कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। इसके साथ ही विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमप्रकाश नायक, अजय उपाध्याय, गौरव सिंह, हिमांशु मित्तल, सौरभ अग्रवाल, आकाश अग्रहरि, विकास दुबे, राहुल कुमार, राहुल सिंह, विजय गुप्ता, अमित सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...