मिशन हास्पिटल में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
मिशन हास्पिटल में चोरी, आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर| मिशन हास्पीटल में नल की टोंटी चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को दिन में एक युवक मिशन हास्पीटल के पीछे के हिस्से से दस नल की टोटियां चोरी कर फरार हो गया था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज आ गई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भिट्ठीकला महुआपारा निवासी कृष्णा यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के सामान बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ 457, 380 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अपराध