पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

सियाचिन में हादसे से जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के हनुमनथप्पा कोपड़ सहित शहीद हुए जवानों को भाजपा कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

शोकसभा में दो मिनट का मौन धारण कर वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए कामना की गई। इस अवसर पर अायोजित की गइग्र् शोकसभा में भाजपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, विधानचंद्र कर, ललन प्रताप सिंह, अंबिकेश केशरी, हरपाल सिंह, विद्यानंद मिश्रा, धनीराम यादव, संतोष दास, शैलू सिंह, कैलाश मिश्रा, राजेश यादव, अजय सिंह, मनोज गुप्ता, रवि बुधिया, विशाल सिंह, अभिषेक जयसवाल, विजय तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सियाचिन में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि
अंबिकापुर| श्री साईं बाबा स्कूल में सियाचिन में शहीद हुए हनुमनथप्पा कोपड़ सहित अन्य शहीद जवानों को शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित छात्र -छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शहीद हनुमनथप्पा को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि
एनएसयूआई प्रदेश संयोजक विष्णु सिंहदेव के नेतृत्व में स्थानीय जयस्तंभ चौक पर सियाचिन के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में जिला सचिव ऋषभ गर्ग, विमल अग्रवाल, राहुल सोनी, हिमांशु, निहाल बंसल, अभिनाश गुप्ता, निखिल गुप्ता, सुनील, अंकित वर्मा, दीपक साहू, अमित गुप्ता आदि उपस्थित थे।

सियाचिन हादसे मेंे शहीद भारतीय सेना के हनुमनथप्पा कोपड़ व अन्य जवानों को भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

खबरें और भी हैं...