पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब छुड़ाने के नाम पर पिलाई जड़ी बूटी, तीन ग्रामीण गंभीर

शराब छुड़ाने के नाम पर पिलाई जड़ी-बूटी, तीन ग्रामीण गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम खुखरी गांव मे शराब छुड़ाने के नाम पर नशीली जड़ी-बूटी पिलाने से तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर हो गई। तीनों को शाम को राजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बताया गया कि भैयाथान निवासी 55 वर्षीय शीतल राम कोइरी, 55 वर्षीय धनेश कोइरी, 35 वर्षीय संतोष कोइरी एवं 25 वर्षीय रवि कोइरी चारों अपने घर से दो बाइक में राजपुर के ग्राम खुखरी गांव पहुंचे। वे एक ग्रामीण के घर शराब छुड़ाने के लिए जड़ी-बूटी पीने पहुंचे थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे शीतलराम,संतोष एवं धनेश कोइरी को गांव के एक वैद्य ने शराब में जड़ी-बूटी मिलाकर पिलाई। कुछ देर बाद तीनों की स्थिति बिगड़ने लगी। मौके पर ही तीनों को उल्टी, दस्त होने लगा। कुछ देर बाद तीनों वहीं बेहोश हो गए। साथ में गए रवि कोइरी ने किसी तरह तीनों को बेहोशी की हालत में राजपुर अस्पताल लाकर एडमिट कराया। डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति खराब होती देख तीनों को जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। गौरतलब है कि राजपुर सहित आसपास के इलाके में शराब छुड़ाने के नाम पर नशीली जड़ी-बूटी के नाम पर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं जा रही है।

ग्रामीण की जांच करते डॉक्टर।

खबरें और भी हैं...