पंचायत सचिव से 42 लाख की होगी वसूली
अंबिकापुर| जिला पंचायत के सीईओ आर.एक्का ने लखनपुर के ग्राम पंचायत परसोड़ीकला में वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंकेक्षण उपरान्त आडिट टीप के अनुसार विभिन्न मदों की राशि का आहरण कर व्यय प्रमाणक तथा अभिलेखों का संधारण नहीं करने पर पंचायत सचिव मुगेश्वर सिंह के वेतन से 20 किश्तों में 42 लाख 11 हजार 831 रुपए की वसूली का आदेश जारी किया है।