पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटी को मिला खुले में शौच मुक्त गांव का गौरव

कोटी को मिला खुले में शौच मुक्त गांव का गौरव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोटी घर-घर टॉयलेट निर्माण होने पर ‘खुले में टॉयलेट मुक्त ग्राम’ होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

इसके पूर्व में ग्राम पंचायत कोटी में मनरेगा के सहयोग एवं ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से जलग्रहण सिद्धांत के ‘रिज टू वैली’ अनुसार वर्षाजल को संग्रहित एवं संवर्द्धन करने के सराहनीय कार्य हुए हैं। इसकी खुशी को मनाते हुए ग्राम पंचायत कोटी ने ‘स्वच्छता दिवस उत्सव’ मनाया गया। स्वच्छता उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाड्रफनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपीशरण कुशवाहा व भाजपा मंडल अध्यक्ष रघुनाथनगर विनोद जायसवाल थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य वाड्रफनगर राजू सिंह उइके ने की। कार्यक्रम के पूर्व सभी अतिथियों ने नवनिर्मित टॉयलेट के साथ-साथ अन्य जलग्रहण कार्योँ का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि वर्षोंे से खुले में टॉयलेट करने की परंपरा से ग्राम पंचायत कोटी ने अब खुले में टॉयलेट नहीं करने का सबसे प्रथम प्रयास किया है। इसके साथ ही अतिथियों ने टॉयलेट के सदुपयोग के बारे में बताया। कार्यक्रम में सभी ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने एवं टॉयलेट के उपयोग की शपथ दिलाई गई। ग्राम पंचायत कोटी की सरपंच दशमत देवी ने इस स्वच्छता उत्सव कार्यक्रम एवं अन्य मनरेगा के विकास कार्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बलरामपुर कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोधी सरपंच ध्रुव कुमार, महेवा सरपंच राजेन्द्र साय, रामनगर सरपंच सत्यदेव सिंह एवं पंडरी सरपंच धनराज सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में सरगुजा ग्रामीण विकास संस्थान के प्रमुख रवि कुमार सिंह के साथ-साथ स्थानीय शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों की सहभागिता रही। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोटी के सचिव हरिहर सिंह, ग्राम रोजगार सहायक संजय सिंह आदि उपस्थित थे।

नवनिर्मित टायलेट का निरीक्षण करते जनप्रतिनिधि।

उपलब्धि
खबरें और भी हैं...