पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समृद्ध सरगुजा अभियान में 52 कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

समृद्ध सरगुजा अभियान में 52 कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

साक्षर भारत कार्यक्रम के तत्वावधान में सुपोषित, शिक्षित एवं समृद्ध सरगुजा अभियान के तहत जिला पंचायत के सभागार में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस दौरान 52 उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सांसद कमलभान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह एवं कलेक्टर ऋतु सैन ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम उपरांत सम्मानित किए जाने वाले कार्यकर्ताओें को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र नवापारा, रेलवे स्टेशन, आकाशवाणी केंद्र, कलेक्टोरेट गार्डन स्थित बायोटेक लैब, जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र आदि का भ्रमण कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद ने अपने उद्बोधन में शिक्षा को विकास की मूल कुंजी बताते हुए सभी को शिक्षित बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्हांेने लोगों से अपने दायित्वों का पूरी सजगता से निर्वहन करने का आह्वान किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी चयनित उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि इस सम्मान को पाने के बाद आपका दायित्व और बढ़ जाता है और अब आप अपने क्षेत्र में और भी उत्कृष्टता से कार्य करेंगे। कलेक्टर ने सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरे मनोयोग से परिणाममूलक कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी केपी दीक्षित, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्धिकी, सहायक जिला परियोजना अधिकारी गिरीश गुप्ता, विकासखंड परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता, सम्पूरन राय, अरुण गुप्ता, प्रेम गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अशोक कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

ये हुए सम्मानित
सम्मान समारोह में सांसद आदर्श ग्राम करम्हा के सरपंच, सचिव व स्वयंसेवक, जनपद सदस्य सतीश जायसवाल, सरपंच रोहित टेकाम, सुशीला, सूरज सिंह, नारायण प्रसाद, आगंनवाड़ी कार्यकर्ता सविता गुप्ता, शीला राजवाड़े, सति बाई, ललिता, मितानिन रश्मि महंत, नूरजहां बेगम, मिथला पुरोहित, अनुदेशक नरेश राम, टीलू राम, पूजा सिंह, सतिली, लक्ष्मी सिंह, सीता सिंह, ललीता, सुखमनिया, साक्षरता सेना से इना, खुशबू, भारती, शिवकुमारी, कमला, सुशीला, सीतापुर जनपद के नवर| परशु दास, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष अनिता गुप्ता, साक्षर भारत के प्रेरक पार्वती सिंह, रामप्रसाद, सुनीता एक्का, रामपाल कुजूर, बालेश्वर, संगीता सिंह, अनिल कुमार, उपेंद्रनाथ, शशि लकड़ा, श्रीनाथ, स्वयं सहायता समूह से अमोल सिंह, कृष्णा, राजमनी, रामलीला आदि को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...