आरएसएस ने की भारत माता की आरती
अंबिकापुर | आरएसएस के तृतीय संघ चालक बाला साहब देवरस के जन्मशताब्दी वर्ष पर रविवार को शाम 7 बजे खटिकपारा नमनाकला में भारत माता की आरती की गई। इस दौरान आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर ने कहा कि हम सभी ऊंच-नीच का भेद मिटाकर भारत की उन्नति के लिए कार्य करें और देशहित में स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें। इस मौके पर विभाग प्रचारक राजकुमार, सतीश मिश्रा, विवेक सिंह, अवधेश सोनकर, गोविंद नीरज, माया मिश्रा आदि उपस्थित थे।