पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आॅफिस में घुसकर महिला पटवारी से गाली गलौज

आॅफिस में घुसकर महिला पटवारी से गाली-गलौज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | अंबिकापुर

मंगलवार को कमलेश्वरपुर पटवारी कार्यालय में एक महिला पटवारी से विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हल्का क्रमांक सात में पदस्थ पटवारी रीता कुजूर दोपहर में कमलेश्वरपुर स्थित पटवारी कार्यालय में काम कर रहीं थीं। इसी दौरान नर्मदापुर निवासी रामसेवक यादव पहुंचा और एक जमीन का नामांतरण करने दबाव बनाने लगा। इस पर पटवारी ने ऐसा करने से मना किया। इस पर रामसेवक भड़क गया और उसने गाली गलौज कर खसरा रजिस्टर फाड़ दिए।

आवाज सुनकर अन्य लोग पहुंचे तो वह फरार हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने रामसेवक पैकरा के खिलाफ धारा 294, 186, 353, 427 व एसटीएससी एक्ट की धारा 3,1,10 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...