पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपने आत्मबल से समाज में आगे बढ़ रहीं महिलाएं: टीएस सिंहदेव

अपने आत्मबल से समाज में आगे बढ़ रहीं महिलाएं: टीएस सिंहदेव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्ल्स पीजी काॅलेज में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं व खेलकूद सहित अन्य कार्यक्रमों में उत्कृ़ष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छग विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि तमाम योजनाओं व जागरूकता कार्यक्रम के बाद भी आज समाज में महिलाओं को बराबरी का दर्जा नहीं मिल पाया है। यह चिंता की बात है। इसके बावजूद महिलाएं अपने आत्मबल से समाज में अागे बढ़ रही हैं।

सिंहदेव ने कहा कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यह उनकी प्रतिभा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए हम सभी को पहल करनी होगी। सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास का कार्य मिलजुल कर किया जा सकता है। गर्ल्स कॉलेज के विकास के लिए भी उन्होंने सभी से आगे आने की अपील की। सांसद सिंह ने कहा कि छात्राएं लगन से मेहनत करें और जिले सहित पूरे प्रदेश में अपने कॉलेज का नाम रोशन करें।

इससे पहले कॉलेज की प्राचार्य ज्योति सिन्हा ने स्वागत भाषण के साथ प्रतिवेदन के माध्यम से वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने अतिथियों से कॉलेज में और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पहल करने निवेदन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष अंकिता कश्यप ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर कॉलेज के विकास के लिए अतिथियों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन शकुंतला माहुले, डा. सुषमा कुजूर ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डा. जीपी मिश्रा, पार्षद हेमंत सिन्हा, जनभागीदारी समिति के सदस्य रोचक गुप्ता, डा. अल्का जैन, एजेन टोप्पो, डा. प्रेमलता एक्का, डा. खालिद हुसैन सहित अन्य प्राध्यापक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सांसद-विधायक ने की 5-5 लाख की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान टीएस सिंहदेव ने काॅलेज में विकास कार्य के लिए विधायक मद से पांच लाख रुपए व सांसद कमलभान िसंह ने भी पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही श्री सिंहदेव ने कहा कि कालेज में अन्य विषयों के लिए डिपार्टमेंट शुरू करने राज्य शासन से मांग करूंगा ताकि छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। पिछले वर्ष दिए गए आर्थिक सहयोग से कालेज में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, किया गया सम्मान
गर्ल्स पीजी कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देते सांसद।

मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में बीएस, बीएससी, एमए के विभिन्न संकायों प्रथम तीन स्थान पर रहीं मेधावी छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों काे सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इस साल पीएचडी करने वाले कालेज के तीन प्राध्यापकों डा. अल्का जैन, डा. एजेन टोप्पो व डा. प्रेमलता एक्का को भी सम्मानित किया ।

खबरें और भी हैं...